काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रसाद वितरण की सामग्री की डिप्टी कलेक्टर ने की जांच
Sadar, Varanasi | Sep 21, 2024 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों हेतु वितरित किए जाने वाले लड्डू (महाप्रसादम) में उपयोगार्थ सामग्री की जांच डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण द्वारा स्वयं मौके पर जाकर की गई l निरीक्षण के दौरान प्रसाद बनाये जाने वाले स्थान का संपूर्ण मुआयना किया गया एवम् इसके उपरांत प्रसाद में उपयोगार्थ समस्त सामग्रियों की गहनता से जांच की गई l