मधुपुर के व्यस्ततम इलाके गांधी चौक पर फल और सब्जी के ठेले लगने से गुरुवार करीब एक बजे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से ठेले लगाए जाने के कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।