भरगामा: 32 साल बाद भरगामा को मिला मत्स्यजीवी सहयोग समिति का संगठनकर्ता अध्यक्ष
भरगामा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड को 32 साल बाद संगठनकर्ता अध्यक्ष मिला. जिला सहकारिता पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जयनगर निवासी रमेश मल्लाह को इस पद पर मनोनीत किया गया. गुरुवार को शाम 5 बजे के करीब बीसीओ जयशंकर झा ने बताया कि यह पद तीन दशक से रिक्त था, जिससे मछली पालन व्यवसाय प्रभावित हो रहा था.