अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में शुरू हुई राजा की जलेब
6 दिनों तक ढालपुर की होती है परिक्रमा
ढोल नगाड़ों की थाप पर ढालपुर में झूमे श्रद्धालु
Kullu Times
वीरवार को कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह इस विशेष प्रकार की पालकी में बैठकर परिक्रमा पर निकले और यह जलेब छह दिनों तक चलेगी। वही, जलेब में दशहरा पर्व में भाग लेने आए सैकड़ों देवी-देवता बारी-बारी से भाग लेते हैं। इस जलेब में जहां आगे-आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी सज धज कर चलती है। वहीं, राजा की पालकी के साथ दोनों तरफ देवता के रथ चलते हैं। यह जलेब राजा की चनणी से शुरू होती है और पूरे ढालपुर की परिक्रमा करके चनणी के पास ही समाप्त होती है। वर्तमान में कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह इस पालकी में बैठकर परिक्रमा कर रहे हैं।
Kullu, Kullu | Oct 22, 2026