अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में शुरू हुई राजा की जलेब
6 दिनों तक ढालपुर की होती है परिक्रमा
ढोल नगाड़ों की थाप पर ढालपुर में झूमे श्रद्धालु
Kullu Times
भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कुल्लू के राजा नरसिंह भगवान के प्रतिनिधि के रूप में पालकी में बैठकर कुल्लू शहर की सैर करते हैं। यह परंपरा भी उसी दौरान 1651 ईसवी में शुरू हुई थी। जब यहां पर भगवान रघुनाथ जी के आगमन के बाद दशहरा पर्व शुरू हुआ था। भगवान नरसिंह की जलेब चलना दशहरा पर्व में शुभ माना जाता है। उस दौरान भगवान नरसिंह की जलेब की परिक्रमा इसलिए होती थी। ताकि सुरक्षा का पूरा जायजा लिया जा सके।
Kullu, Kullu | Oct 22, 2026