दीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की विशेष जांच, 07 नमूने संकलित
त्योहारी सीजन में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कोण्डागांव नगर में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से घी, केक, कुंडा, गुलाब जामुन, बर्फी, पेड़ा एवं बेसन लड्डू के कुल 07 नमूने संकलित कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं, अनियमितता पाए जाने पर 02 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना पत्र जारी किए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले में इस प्रकार की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Kondagaon, Chhattisgarh | Nov 5, 2026