महरौनी: महरौनी पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी मौत की खबर फैलाने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
महरौनी कस्बे के मोहल्ला लुहरयाना निवासी पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नागपुर महाराष्ट्र निवासी एक उसके दूर के रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डालकर फर्जी तरीके से मौत की खबर फैलाई गई है। जिसके चलते शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वाले लोगों का उसके घर पर ताता लगा हुआ है।जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।