जुन्नारदेव के ग्राम जूनाढाना में आबकारी विभाग की दबिश कार्रवाई
30 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब की गई बरामद, 3 प्रकरण दर्ज
============================================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त जुन्नारदेव द्वारा विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम जूनाढाना में दबिश कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान 30 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब तथा 1500 कि.ग्रा. महुआ लाहन बरामद कर विधिवत नष्ट किया गया। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत 3 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी आरक्षक श्री सचिन श्रीवास्तव एवं सुश्री अमृता साहू उपस्थित थे।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026