देखिए हाजिरी बनाने के बाद सरकारी विद्यालय शिक्षक रहते हैं गायब...
हाजिरी बनाकर स्कूल से गायब शिक्षक! सरकारी विद्यालय की व्यवस्था पर उठे सवाल
मधेपुरा: घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय औराही में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूजा कुमारी जांच के लिए पहुंचीं। जांच के दौरान एक शिक्षक के अनुपस्थित पाए जाने की बात सामने आई।
वहीं, ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ शिक्षक विद्यालय में केवल हाजिरी बनाने के बाद चले जाते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #chaupalbharat #reelsviralシ #ViralReels #facebookreelsviral #viralvideoシ #ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢᴘᴏsᴛ #ChildHelpDesk @highlight