पाटन: बजरंगगढ़ के नाले में थैले में मिला अज्ञात भ्रूण, पाटन पुलिस जांच में जुटी
Patan, Jabalpur | Jul 31, 2026 बजरंगगढ़ के नाले में शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे भ्रूण के मिलने से सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने नाले में थैले में भ्रूण को देखा और इसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। मामले की सूचना पाटन पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने टीम को मौके पर भेजा इसके बाद भ्रूण को पुलिस ने बरामद किया। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।