पाटी: पाटी में किसानों ने तहसीलदार व जेई को सौंपा ज्ञापन, 10 घंटे बिजली और सिंचाई पानी की मांग की
Pati, Barwani | Aug 31, 2026 क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न जलंत समस्याओं को लेकर प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर किसानों ने तहसीलदार एवं बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से फसलों के लिए प्रतिदिन 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, जर्जर बिजली के तारों को बदलने, सिंचाई योजना का चालू हो।