करछना: मोंगलहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट, कई घायल
करछना थाना क्षेत्र के मोंगलहा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी के दौरान लाठी डंडों से जमकर मारपीट हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से चार लोग घायल हो गए। मामलें को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा करछना थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर शिकायत की गई है। जिसका वीडियो शाम 5:30 के करीब सामने आया है।