करछना: देवरी कला स्थित बास की कोठी व झाड़ियों में अज्ञात कारणों से लगी आग, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू
करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित रविवार दोपहर बास की कोठी तथा झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने झाड़ियों के साथ दो बास की कोठी चपेट में ले लिया। उधर सूचना होने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। जिसका वीडियो दोपहर 1 बजे करीब सामने आया।