करछना: जैसवाल नगर के सामने अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, उपचार के लिए भेजा गया
औद्योगिक थाना क्षेत्र के जैसवाल नगर के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को अनियंत्रित ऑटो की टक्कर लगने से करछना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, चाची मीरा मिश्रा तथा भतीजा राघव मिश्रा घायल हो गए। पुलिस के न आने पर उपस्थित लोगों ने तीनों घायलों को पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। महिला जिले के अस्पताल में रेफर।