जौरा में भीषण जाम, एंबुलेंस समेत घंटों फंसे रहे वाहन
जौरा। सोमवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे तक पगारा रोड से बस स्टैंड तक भीषण जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस समेत कई वाहन और राहगीर फंसे रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे अतिक्रमण, ई-रिक्शा, हाथ ठेले, मोटरसाइकिल, निजी वाहनों और बसों के बेतरतीब खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। शिकायतों के बावजूद सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है।
लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि जौरा में रोज लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
#जौरा #पुलिस #यातायात #मुरैना