फर्रुखाबाद: गांव चिलसरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक घायल, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
थाना मऊदरवाजा के गांव कुबेरपुरघाट निवासी 23 वर्षीय राम सिंह पुत्र हरिराम और गांव डाल का नगला निवासी 25 वर्षीय बटेश्वर पुत्र रामनिवास को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायल राम सिंह और बटेश्वर को लाया गया है। भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। मामले पर घायल राम सिंह ने जानकारी दी है।