सुल्तानपुर: मुरादाबाद मे दलित शिक्षक को सिपाही द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के मामले सोम शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
मुरादाबाद में हुए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को सिपाही द्वारा गोली मारकर हत्या को लेकर शहर में शिक्षक साथियों ने कैंडल मार्च निकाला।सोम शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ओंकारनाथ भारती ने कहा कि पुलिस ने हत्या की और यह एक अपराध है।उन्होंने कहा कि हम मांग करते है कि मृतक की पत्नी को 2 करोड रुपए और ग्रुप बी की नौकरी दिया जाए।साथ ही आरोपी सिपाही को फांसी की सज़ा दी जाए।