सुल्तानपुर: ARTO ने 11 वाहनों को सीज कर लगाया ₹3.95 लाख का जुर्माना, ARTO अश्वनी उपाध्याय ने दी प्रतिक्रिया
एआरटीओ अश्वनी उपाध्याय द्वारा औचक चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में 11 वाहनों को सीज किया गया है। सीज किए गए वाहन बिना टैक्स, बिना फिटनेस, बिना प्रदूषण, बिना इंश्योरेंस, बिना नंबर प्लेट के साथ ओवरलोडिंग के पाए गए। 11 वाहन विभिन्न कारणों के चलते सीज किए गए हैं। इन सभी वाहनों पर कुल मिलाकर 3 लाख 95 हजार का जुर्माना भी किया गया है।