सुल्तानपुर: कुरेभार थानाक्षेत्र के अलमापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला अधेड़ का शव,जांच में जुटी पुलिस
सुलतानपुर के कुरेभार थानाक्षेत्र के अलमापुर गांव में आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।मृतक की पहचान गोसाईगंज थानाक्षेत्र के कोडारी गांव निवासी कृष्ण देव यादव पुत्र छत्तु यादव के रूप में हुई है।