सुल्तानपुर: मणिपुर में बेटियों के साथ दुष्कर्म हुआ और निर्वस्त्र कर घुमाया गया, तब कहां गई थी शक्ति पूजा: कांग्रेस नेता राजेश तिवारी
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी ने पीएम मोदी के शक्ति वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने कहा है कि मैं देश की सारी बहू बेटियों को शक्ति का प्रतीक मानता हूं। जब मणिपुर में उन्हीं बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा था उन्हें नंगा घुमाया जा रहा था तब आपकी पार्टी के कार्यकर्ता उसमें शामिल थे तब आपकी ये शक्ति की पूजा कहां गई थी।