सुल्तानपुर: सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सचिन यादव को मिठाई खिलाकर दी बधाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति के बाद प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अनीस राजा द्वारा विवेक यादव उर्फ़ सनी यादव को यूथ ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।सुलतानपुर के सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने जिला कार्यालय पर सनी यादव को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।