सुल्तानपुर: गुड़बड गांव में किशोरी की गला रेते जाने के मामले में FIR दर्ज, छेड़खानी और चोरी के बिंदु पर जांच शुरू
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गुड़बड गांव में रविवार शाम अनिता का गला रेता हुआ पाया गया था। वो लखनऊ में जिंदगी मौत से जूझ रही है। उसकी मां सोनिया की तहरीर पर जान लेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। जयसिंहपुर प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि मां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल की जा रही है।