बक्सर: डीएम के निरीक्षण में बक्सर कोषागार का बायोमैट्रिक मशीन बंद मिला, शो कॉज नोटिस जारी
Buxar, Buxar | Dec 16, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशो के अनुपालन की समीक्षा किया। स्टाम्पस के मामले में औचक छापेमारी कर अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु निदेश दिया। डीएम के निरीक्षण के दौरान बायोमैट्रिक मशीन कार्यरत नहीं था। इस कारण वरीय कोषागार पदाधिकारी सुकर पासवान से स्पष्टीकरण मांगा है।