बक्सर: नगर के बायपास रोड पर सोन नहर किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
Buxar, Buxar | Dec 16, 2024 काफी गतिरोध के बाद नगर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित नगर परिषद से एलॉट दुकानों को छोड़कर शेष सभी प्रकार के अतिक्रमण को सोमवार को हटाया गया. इस दौरान नगर के बायपास रोड में सोमवार को अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है. अतिक्रमण हटाओ अभियान दिन के लगभग 11:00 बजे शुरू किया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल चल रहा है. नगर के सिंडिकेट तक अतिक्रमण को समाप्त कराया जाएगा.