बक्सर: जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में पेंशन योजनाओं के लिए कैंप लगाए गए
Buxar, Buxar | Dec 16, 2024 जिले के विभिन्न प्रखंड व पंचायतों में पेंशन योजनाओं को लेकर कैंप लगाया गया। बिझौरा पंचायत, चौसा प्रखंड के रामपुर पंचायत, बक्सर सदर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय एवं राजपुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।