शहपुरा: कलेक्टर ने गुतलवाह गांव में आयोजित जन विश्वास शिविर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डिंडौरी कलेक्टर ने गुतलवाह गांव में आयोजित जन विश्वास शिविर का शुक्रवार सुबह 11:30 बजे निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को स्टालों के माध्यम से सरल और सहज भाषा में आम जनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। दरअसल कलेक्टर ने शिविर के दौरान निरीक्षण करते हुए शिविर में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया ।