लखीमपुर: लखीमपुर सेठ घाट पर सदर विधायक के नेतृत्व में माई भारत संस्था द्वारा योग दिवस के पूर्व सामूहिक योग का आयोजन हुआ
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सेठ घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व उपलक्ष्य में माई भारत संस्था के तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।