रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद! पुलिस की गाड़ी को बनाया निशाना, CCTV में कैद वारदात
राजधानी रायपुर के आजाद चौक इलाके में चोरों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना दिया। घटना 10 सितंबर की रात साईं मंदिर के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए आजाद चौक थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों के वाहन से बाहर निकलते ही बदमाशों ने मौका पाकर गाड़ी में रखे मोबाइल, करीब 2 से 3 हजार रुपये नकद और गमछा चोरी कर लिया। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी है और आसपास के अन्य CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के बाद जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
#RaipurNews #AzadChowk #CCTVFootage #CrimeNews #ChhattisgarhNews