गाज़ियाबाद: जिले के कांवड़ यात्रा मार्ग पर मौजूद ढाबों और दुकानों के बाहर नेम प्लेट लगाने के फैसले को ढाबा मालिकों ने सही बताया
जिले के कावड़ मार्ग पर पड़ने वाले ढाबों पर नेम प्लेट मालिकों ने लगानी शुरू कर दी है। जब ढाबों पर जाकर देखा गया तो वहां पर नेम प्लेट और खाने की रेट लिस्ट लगी हुई थी। ढाबा मालिकों ने कहा कि योगी सरकार का यह बेहद अच्छा फैसला है। जब शिव भक्त पैदल कावड़ यात्रा पर जाते हैं और ढाबे पर खाना खाते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि वह किसके ढाबे खाना खा रहे हैं।