गाज़ियाबाद: मोदीनगर पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग को आईफोन दिलाने का बहाना बनाकर घर से मंगाए लाखों रुपए के आभूषण
मोदीनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने नाबालिग को आईफोन दिलाने की बात कर बहला-फुसलाकर उसके घर से लाखों रुपए के आभूषण मंगा लिए और उसे डराया धमकाया। नाबालिग ने यह पूरी बात परिजनों को बताई तो पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार का खुलासा किया है।