गाज़ियाबाद: ट्रांस हिंडन जोन इलाके में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1387 वाहनों के चालान किए
ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने 41 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर नियम तोड़ने वाले 1387 वाहनों के चालान किए। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि ट्रांस हिंडन के सभी थाना क्षेत्रों में ये अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।