गाज़ियाबाद: गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार दो लुटेरों को थाना मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
जिले में थाना मसूरी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने दो ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने लूट जैसी वारदातों को अंजाम दिया था।इन पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी और आरोपी वांछित चल रहे थे। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।