गाज़ियाबाद: ट्रॉनिका सिटी इलाके में प्लॉट दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने फर्जी प्लॉट बिक्री मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला से 25 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़िता ने 23 दिसंबर 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि पीड़िता के साथ धोखाधड़ी की गई है।