गाज़ियाबाद: कांग्रेसियों ने 5000 प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों के विलय के निर्णय का विरोध किया, जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के 5000 प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों के विलय के निर्णय का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंप कर निर्णय को वापस लेने की मांग की। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अब कई किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ेगा।