सुसनेर: दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस पर अतिथि बतौर शामिल हुई सुसनेर की प्रांशी पांडे, घर लौटने पर किया स्वागत
स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण एवं महिला स्वच्छाग्रही को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इसमें सुसनेर MSW की छात्रा, जनसेवा मित्र प्रांशी पांडे का नाम भी शामिल था। जो 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह से शामिल होकर सोमवार सुबह घर लोटी तो जनअभियान परिषद व परिजनों ने स्वागत किया