मिलेगा।
------
धौलपुर में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन
नशा मुक्त युवा से ही विकसित भारत का निर्माण संभव युवाओं ने रखे प्रभावशाली विचार
धौलपुर, 18 नवम्बर। मेरा युवा भारत धौलपुर द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026–27 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में किया गया। कार्यक्रम का विषय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत रहा। कार्यक्रम में कुल 95 युवाओं ने पंजीकरण कराया तथा प्रतिभागियों ने विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक एनएसएस प्रो. सोहराब शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी विकास त्यागी एवं ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी शरद सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. गिर्राज सिंह मीना ने की तथा आयोजन की मेजबानी जिला युवा अधिकारी माय भारत धौलपुर जनक राज मीना ने की।
अपने संबोधन में प्रो. सोहराब शर्मा ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए शिक्षा, जागरूकता, सरकार के प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
राजकीय महाविद्यालय धौलपुर के प्राचार्य डॉ. गिर्राज सिंह ने युवाओं को नशा मुक्ति अभियान में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से युवा नशा मुक्त समाज एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना ने अतिथियों, निर्णायक मंडल, महाविद्यालय के शिक्षकों एवं उपस्थित युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने विकसित भारत युवा संसद 2026 एवं विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026–27 की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि इस मंच के माध्यम से युवाओं को समसामयिक सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखने, संवाद करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने विषय की प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वस्थ, जागरूक, जिम्मेदार और नशामुक्त युवा शक्ति आवश्यक है।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर डॉ. गिर्राज सिंह, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा डॉ. अनुज कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बसई नवाब डॉ. पुरुषोत्तम सिंह, सीओ स्काउट भारत स्काउट्स एवं गाइड्स धौलपुर सीमा रिजवी, तथा विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस विभाग राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धौलपुर विनय बघेला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य गणित विभाग राजकीय महाविद्यालय धौलपुर निरंजन डोई ने किया।
युवा संसद के दौरान प्रतिभागियों ने नशे के दुष्परिणाम, नशा रोकथाम, युवा जागरूकता, शिक्षा, कौशल विकास तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी सोनी, द्वितीय स्थान नेहा शर्मा तथा तृतीय स्थान सानिया ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य सहायक आचार्य बलदेव सिंह, वीडी पराशर, सोनल मीना, सह-आचार्य डॉ. डी.के. गुप्ता एवं सहायक आचार्य रामकुमार मीना सहित अन्य उपस्थित रहे। माय भारत टीम की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ दिनेश चंद शर्मा एवं लेखा सहायक आकाश कुमार तथा युवा स्वयंसेवक मानसिंह, पीयूष, प्रतीक, दीपु एवं सचिन ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सह-आचार्य डॉ. श्याम कुमार मीना ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अतिथियों, निर्णायक मंडल, महाविद्यालय प्रशासन, प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।