बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में युवक से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जांच की मांग तेज
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में एक मरीज के परिजन के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में अस्पताल का एक कर्मी परिजन को बाल पकड़कर माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है। वहीं, उसके साथ मारपीट किए जाने के दृश्य भी नजर आ रहे हैं। घटना के बाद शहरवासियों में नाराजगी है। लोगो