उनियारा: पंचायत चुनाव की लाटरी की तिथि एक माह बढ़ाई गई, लोगों में निराशा
Uniara, Tonk | Aug 17, 2026 पंचायतराज चुनाव को लेकर आरक्षण लाटरी निकालने की तिथि एक माह आगे बढ़ाने से लोगों में निराशा छा गई। सोमवार को प्राप्त जानकारी अनुसार पंचायत चुनाव की लाटरी 17 व 18 अगस्त को निकाली जानी थी। लेकिन यह लाटरी अब 17 व 18 सितंबर को निकाली जाएगी। एक माह लाटरी की तिथि बढ़ाने से लोगों में निराशा नजर आ रही है।