धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी मंजू देवी ने गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान उन्होंने सेवा, शिक्षा, सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता पर आधारित पाँच सूत्रीय कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया।