बांसगांव: गगहा के हाटा बाजार में पड़ोसी विवाद में धारदार हथियार से महिला की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गब्बर उर्फ हेमंत निवासी हाटा बाजार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को आपसी विवाद में पड़ोसी ने वादी की भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया।