विजयनगर: विवेकानंद चौक बिजयनगर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, नगरवासियों ने शामिल होकर योगाभ्यास किया
बिजयनगर भाजपा मंडल और नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान एवं भारत विकास परिषद के सहयोग से विवेकानंद चौक पर रविवार को सुबह करीब 6 बजे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन किए और समाज को 'निरोगी रहने' का संदेश दिया।