रघुराजनगर नगरी: कमिश्नर रीवा बीएस जामोद ने रामपुर बघेलान मंडी में उपार्जन केंद्र की गतिविधियों का जायजा लिया
कमिश्नर रीवा श्री बीएस जामोद ने रविवार को रामपुर बघेलान की उपज मंडी पहुंच कर उपार्जन केंद्र की गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा। इस मौके पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस भी उपस्थित रहे। कमिश्नर रीवा श्री बीएस जामोद ने रामपुर बघेलान उपज मंडी के उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत की।