सतना: जलभराव व गंदगी की शिकायत पर 24 घंटे में एक्शन, महापौर ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नगर में भारी बारिश के बीच जलभराव और मौसमी बीमारियों को रोकने के लिए महापौर योगेश ताम्रकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नागरिक कचरा, जाम नाली या दूषित पानी की समस्या के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 18005724060 या व्हाट्सएप नंबर 8982519393 पर फोटो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।