दारू: दारू के पुनाईटांड़ में जनरल स्टोर की आड़ में बिक रही थी शराब, पुलिस ने किया भंडाफोड़
दारू के पुनाईटांड़ में जनरल स्टोर की आड़ में बिक रही थी शराब, पुलिस ने किया भंडाफोड़।.पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दारू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दारू थाना क्षेत्र के पुनाईटांड़ गांव में छापामारी कर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।