हज़ारीबाग: हजारीबाग़ सांसद मनीष जायसवाल ने रक्तदान के लिए दिया संदेश
हज़ारीबाग़ लक्ष्मी सिनेमा हॉल के सभागार में होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है,जिससे अनगिनत लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से अपील की वे इस सामाजिक एवं मानवीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करें।