हज़ारीबाग: संत कोलंबा कॉलेज में ABVP ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
हजारीबाग के संत कोलंबा महाविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों व हज़ारीबाग़ के लाल शहीद करमजीत सिंह के शहादत को लेकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया।