चमोली: स्थानीय उद्योगों की मैपिंग से बढ़ेगा युवाओं का कौशल और अप्रेंटिसशिप के अवसर
जिलाधिकारी ने पीएम-सेतु और पीएम-एनएपीएस योजनाओं की समीक्षा के बाद स्थानीय उद्योगों की मैपिंग और अप्रेंटिसशिप अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए। आईटीआई प्रशिक्षण अब उद्योगों की मांग के अनुसार होगा और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला सेवायोजन, उद्योग विभाग और आईटीआई के बीच समन्वय जरूरी है। डिस्ट्रिक्ट स्किल कमेटी इस योजना की मॉनिटरिंग करेगी।