मोठ गरौठा तहसील क्षेत्र में रात के समय अवैध खनन का सिलसिला जारी है। सरकार के निर्देशों के बावजूद माफिया सक्रिय हैं। मुखबिर की सूचना पर एसडीएम सुनील कुमार और गरौठा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक पावरट्रैक ट्रैक्टर को अवैध खनन करते पकड़ा, जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।