पंखुड़ी पाठक को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं नोएडा से पूर्व प्रत्याशी श्रीमती पंखुड़ी पाठक को उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक मनोनीत किया गया है।
पार्टी की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दी गई है। पंखुड़ी पाठक अब उत्तराखंड में कांग्रेस के मीडिया से जुड़े कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी चुनाव में संगठन और मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।