गया (टिकारी/पंचानपुर): निर्माणाधीन आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे (NH-119D) पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर खनेटू (खनेठू) गांव के किसानों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। अंडरपास या लिंक रोड की व्यवस्था न होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
1. • खेतों तक पहुंचना होगा मुश्किल: ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि एक्सप्रेसवे के दूसरी ओर स्थित है। अंडरपास नहीं बनने से किसानों और मजदूरों को अपने खेतों तक जाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे खेती करना कठिन हो जाएगा।
2.श्मशान घाट का रास्ता बंद होने का खतरा: गांव का श्मशान घाट भी राजमार्ग के दूसरी तरफ है। रास्ता न होने से अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
3. • बरसात में बढ़ जाएगी मुसीबत: ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में पास की नदी में पानी भर जाने से आवागमन की समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
प्रशासन से गुहार, पर नहीं हुई सुनवाई
ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना पदाधिकारी (औरंगाबाद) तक को आवेदन दे चुके हैं। इसके बावजूद अब तक अंडरपास निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने स्पष्ट कहा है कि वे विकास विरोधी नहीं हैं, लेकिन बुनियादी रास्ते के बिना उनकी आजीविका संकट में पड़ जाएगी। ! #bdbiharjharkhand